टीचर ने हेड मास्टर पर लगाए भेदभाव के आरोप

भास्कर न्यूज| लुधियाना डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, 6635 ईटीई टीचर्स यूनियन और 4161 मास्टर कैडर यूनियन ने शहर के गवर्नमेंट प्राइमरी मॉडल स्कूल मोती नगर के हेड टीचर पर स्कूल में पोस्टेड एक टीचर की तरफ से लगाए गए भेदभाव और मेंटल हरेसमेंट के आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पीड़ित टीचर और उसके परिवार वालों ने पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही स्कूल हेड का ट्रांसफर करने और जांच पूरी करने पर जोर दिया। इधर प्रिंसिपल ने आरोपों से इन्कार किया है। यूनियन के नेता विक्रमदेव सिंह, रमनजीत सिंह संधू, रूपिंदरपाल सिंह गिल, परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह ने कहा कि अध्यापक संगठन जहां विभाग की मांगों और मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हैं। टीचर नरिंदर पाल कौर ने कहा कि स्कूल के हेड टीचर पिछले काफी समय से भद्दी टिप्पणियां करता आ रहा है। जिसे उसने शुरू में नजरअंदाज कर दिया। यहां तक कि हेड टीचर ने स्कूल के बाथरूम में ताला लगा दिया। नरिंदर पाल कौर ने कहा कि मैंने यह पूरा मामला लिखकर शेड्यूल कास्ट कमीशन चंडीगढ़ पंजाब को भेज दिया है। जिसके बारे में उन्होंने मुझे इंसाफ का भरोसा दिलाया है। टीचर नेताओं ने कहा कि एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में किसी भी तरह के भेदभाव और शोषण के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, बल्कि बराबरी और आपसी सम्मान पर आधारित माहौल होना चाहिए। स्कूल प्रिंसिपल सुखधीर सिंह सेखों ने बताया कि जो भी आरोप लगाया गलत है। बाथरूम को कोई लॉक नहीं लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *