रवनीत बिट्टू को गद्दार कहना निंदनीय

लुधियाना | भाजपा पंजाब के प्रवक्ता गुरदीप सिंह गोशा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहना एक सम्मानित सिख नेता ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब और पंजाबी अस्मिता का अपमान है। गोशा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बयानबाजी उनकी विभाजनकारी और वंशवादी सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान से करदाताओं के पैसे की बर्बादी हो रही है। गोशा के अनुसार राहुल गांधी के अहंकारी नेतृत्व के कारण कांग्रेस कमजोर पड़ रही है और वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *