भास्कर न्यूज |केरेडारी मजदूरों के हड़ताल के कारण विगत 21 जनवरी से बन्द एनटीपीसी के केरेडारी कोयला खनन परियोजना शनिवार को 18 वें दिन मजदूर यूनियन,एनटीपीसी व बीजीआर प्रबंधन के बीच सफल वार्ता होने के बाद शाम में लगभग पांच बजे से माइंस में कोयला का उत्खनन व ट्रांसपोर्टिंग कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वार्ता में केरेडारी कोल परियोजना के एजीएम एसपी गुप्ता, बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड श्रीनिवास राव तथा मजदूर यूनियन लीडर मो. अफरोज,अजित दास, मो. हाफिज व विकास यादव शामिल थे। वार्ता में किस बात पर बनी सहमति- जिन कर्मचारियों का वेतन पीएफ सहित 14066 रुपया है उन्हें अप्रैल 2026 से 55 रुपये की बढ़ोतरी होगी(कार्य मे एक वर्ष पूरा करने वालों को हिं),इसमे शासकीय बढ़ोतरी सम्मिलित नही है। एक वर्ष में व्यवहार व अनुशासन को देखते हुए वेतन का कौशल उन्नयन किया जायेगा, धरने पर बैठे लोगों पर जो मुकदमा हुआ है उसे कम्पनी वापस लेगी,एचपीसी वेतन को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा को ट्रिब्यूनल कोर्ट में मामला भेजा गया है उसका निर्णय आने पर कम्पनी व मजदूर दोनों को मानना होगा, प्रत्येक माह मजदूर व कम्पनी के बीच बैठक होगी,किसी भी समस्या का हल आपस मे वार्ता कर सुलझाया जायेगा, वहीं उक्त समस्यायों को लेकर कभी आंदोलन नही किया जायेगा शामिल है। ज्ञात हो कि केडी बीजीआर कोल परियोजना के मजदूर एचपीसी वेतन समेत दस सूत्री मांग को लेकर विगत 21 जनवरी से आंदोलित थे तथा माइंस में उत्खनन व प्रेषण के कार्य को ठप करा दिया था। जिससे कम्पनी व सरकार दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है अब वार्ता की सफलता के बाद कम्पनी के अधिकारी राहत की सांस ली है। वार्ता में शामिल एनटीपीसी,बीजीआर के अधिकारी व मजदूर यूनियन।


