आस्था का केंद्र केरेडारी के बुढ़िया माता मंदिर में 20 से 30 मार्च तक शतचंडी महायज्ञ का होगा आयोजन

भास्कर न्यूज |बरही बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव स्थित एनएच पर शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे सड़क हादसा हो गया। मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी एक मिनी बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस पलटने से बस पर सवार मैट्रिक कक्षा के पांच छात्र घायल हो गए। मृतक की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के चेचकपी गांव निवासी 55 वर्षीय जय प्रकाश मेहता पिता नन्हक महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बाइक से अपने नए घर रोमी जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। मिनी बस में सवार पांच मैट्रिक परीक्षार्थी हादसे में घायल हो गए। बस पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों में सिकंदर कुमार, पुरण राम, बीरेंद्र सिंह आदि ने बस का दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला और सभी को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मिनी बस में कुल 35 बच्चे बैठे थे। घायलों में खालिद राजा (16 वर्ष), जावेद अख्तर (16 वर्ष), फरहान राजा (17 वर्ष), इलियास आलम (15 वर्ष) और अमन पासवान (16 वर्ष) शामिल हैं। इनमें से फरहान अंसारी और इलियास अंसारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जिससे वे परीक्षा नहीं दे सके। भास्कर न्यूज |केरेडारी आस्था का केंद्र बना केरेडारी के पेटो झाबर गढ़ा बुढ़िया माता मंदिर अब सम्पूर्ण कर्णपुरा क्षेत्र में मां अष्टभुजी मंदिर (कंडाबेर) के बाद दूसरे बड़े धाम के रूप में विकसित होकर सनातनियों को समर्पित होने जा रहा है। दोनों स्थल पर माता के दर्शन की कहानी लगभग बराबर है। आगामी 20 से 30 मार्च तक 11 दिवसीय मंदिर का अधिष्ठापन सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। शनिवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष गुरुदयाल साव व महासचिव रविंद्र गुप्ता ने प्रेस के समक्ष इस महायज्ञ की भव्यता व आयोजन के सभी कार्यक्रमों को विस्तृत पूर्वक रखा। बताया गया कि बनारस के विद्वान पंडित मंडली यज्ञ का नेतृत्व करेंगे। इस महायज्ञ में लगभग 50 से 60 लाख रुपए खर्च व रोज लगभग दस हजार की भीड़ जुटने की संभावना है, इसके लिए शुद्ध पेयजल, दोनों समय भंडारा, उनकी सुरक्षा, गाड़ी की पार्किंग ब्यवस्था, रात्रि में वृहद रोशनी की व्यवस्था व माता स्थान से पुरनी पेटो तक लाइट की व्यवस्था तथा सम्पूर्ण पेटो गांव के अलावा लोइसुकवार व भदई खाप तक साउंड सिस्टम लगाने का निर्णय लिया गया है। ध्वजारोहण होली बाद सात मार्च को की जाएगी, कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर पुरनी पेटो, चट्टी पेटो , लोइसुकवार, भदईखाप होकर चुंदरु धाम टंडवा पहुंचेगी। वहीं 11 दिन में सात दिन देश के प्रख्यात प्रवक्ता को प्रवचन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है तथा पूर्णाहुति के दिन 30 मार्च को भगवती जागरण की भव्य कार्यक्रम की तैयारी है। शनिवार को मंदिर परिसर में प्रखंड क्षेत्र के प्रबुद्ध गण प्रमुख सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्या अनिता सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश साव, पचड़ा मुखिया महेश प्रसाद साव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव समेत सुरेश यादव, अशेश्वर यादव, चंदन गुप्ता, प्रितम साहु, कामेश्वर सिंह, संतोष गुप्ता, कोलेश्वर साव, बसंत साव, अमित प्रसाद गुप्ता, किशोर साव आदि पहुंच कर बैठक में शामिल हुए और महायज्ञ की सफलता के लिये कई तरह से सुझाव भी साझा किया। अस्पताल में अफरा -तफरी, प्रशासन व जनप्रतिनिधि पहुंचे हादसे के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही बीडीओ जयपाल महतो, थाना प्रभारी विनोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी, मुखिया मनोज रविदास सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था में सहयोग किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस में सवार अन्य परीक्षार्थियों को दूसरे वाहन से परीक्षा केंद्र भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *