चरही | जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देशानुसार चुरचू प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सभी पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से शुरू किया गया है। चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है।प्रशिक्षण का उद्देश्य अपने-अपने पंचायतों के विकास कार्यों को किस तरह से समन्वय बना कर संपन्न कराया जाना है। जिससे आम लोगों को उनके मिलने वाली सुविधा प्राप्त हो सके। विकास कार्य को गुणवता की ध्यान देकर किया जा सके। पूर्ण मापदंड के साथ विकास कार्यों को कराए जाने जैसी जानकारी दी गई। इसके लिए मुखिया,पंचायत सचिव और पंचायत सहायक अपनी दक्षता को बेहतर तरीके से अपना कर पंचायत क्षेत्र में विकास की पहुंचा सकें। प्रशिक्षण में कार्यक्रम के प्रशिक्षक प्रतिमा कुमारी और आलोक कुमार थे। जबकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मुखिया में चरही मुखिया संझली मुर्मू, बहेरा मुखिया देवकी महतो, चनारो मुखिया ब्रजबिहारी महतो, पंचायत सहायक घनश्याम करमाली, रवि कुमार, संजू देवी, रोशन महतो,मदन सोरेन, भुनेश्वर महतो, पंचायत सचिव सचिन कुमार, रवि राणा, गौतम कुमार, अनीता अंगारे, सहने अहमद समेत कई लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए। हजारीबाग | बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग अंचल के अंतर्गत जिला हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ व चतरा के सभी शाखाओं में एकमुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत उधारकर्ताओं के एनपीए ऋण खातों का निपटान करने के लिए 9 फरवरी से 12 फरवरी तक समझौता स्प्रिंग फेस्ट दिवस का आयोजन कर रहा है। समझौता दिवस विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया है जो उधारकर्ता व्यवसाय/चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण की वजह से समय पर अपना ऋण नहीं चुका सके। हमारे बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से एनपीए उधारकर्ताओं को विशेष और अच्छी छूट की सुविधा है। हम सभी एनपीए उधारकर्ताओं से अपील करते हैं की वो 9 से 12 फरवरी को समझौता दिवस पर अपने एनपीए ऋण खातों का निपटान कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।


