एग्जीक्युटिव के पद पर तीन का चयन

हजारीबाग | विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड द्वारा एमबीए सत्र 2024–26 के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया। एग्जीक्युटिव पद हेतु प्लेसमेंट प्रक्रिया संपन्न हुई। 4 फरवरी को प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गय थाा। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का पर्सनल इंटरव्यू व एचआर राउंड संपन्न हुआ। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मोहम्मद आमिर, हर्ष कुमार एवं नीता कुमारी का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ मोहम्मद इफ्तिखार आलम व सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीपीओ डॉ. मीता रानी ने सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *