भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के बानादाग उच्च विद्यालय, बानादाग में पांच दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा एक से नवम तक के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्साह पूर्वक भाग ले रहे हैं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नवम कक्षा से सीमा कुमारी प्रथम, शोभा कुमारी द्वितीय, मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा अष्टम से प्रिया कुमारी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय, रिया कुमारी तृतीय, कक्षा सप्तम से सुगंधा कुमारी प्रथम, पम्मी कुमारी द्वितीय, प्रियंका कुमारी तृतीय, कक्षा षष्ठ से लक्ष्मी कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय, नैंसी तृश उरांव तृतीय, कक्षा पंचम में 100 मीटर दौड़ में अस्मिता कुमारी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय, ईशा कुमारी व मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रही। स्लो साइकिल रेस में नवम से राकेश कुमार प्रथम, अष्टम से शुभम कुमार प्रथम, सप्तम से आकाश यादव प्रथम, षष्ठ से रुद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहा। चम्मच रेस छात्रों में नवम कक्षा से गौरी कुमारी, अष्टम से मोनिका कुमारी, सप्तम से सुगंधा कुमारी व षष्ठ कक्षा से सोनी कुमारी प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक छोटेलाल साव, उप प्रधान अध्यापक कमल राम, वरीय शिक्षक सहदेव प्रसाद, शुकुल प्रसाद, भीखन कुमार पंडित, गुलाब प्रसाद, लिपिक उमेश राम, शिक्षिका कुंती कुमारी, कलावती राज, माधुरी कुमारी, अमेन, शीतल कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य शिक्षक जुटे हुए हैं।


