पावरलिफ्टिंग में गुलाम अहमद रजा बने स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ इंडिया

भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ होनहार चेड़रा के रहने वाले पावरलिफ्टर गुलाम अहमद रज़ा, जिन्हें खेल के गलियारों में ‘पठान’ के नाम से जाना जाता है, ने अपनी ताकत और जुनून से राष्ट्रीय स्तर पर तहलका मचा दिया है। शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड तोड़ डेडलिफ्ट (वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस) से जुड़े इस खिलाड़ी ने सब-जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक का सफर अपनी मेहनत के दम पर तय किया है। उनकी हालिया उपलब्धि ने सबको हैरान कर दिया है। प्रमुख उपलब्धि: 282.5 किलोग्राम की अविश्वसनीय डेडलिफ्ट खिताब के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पहचाना जा रहा है। गुलाम अहमद रज़ा, कमालुद्दीन खान (उर्फ बाबू खान) के पुत्र हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही पावरलिफ्टिंग की बारीकियों को सीखना शुरू कर दिया था। उनकी सफलता के पीछे उनके कोच अखलाख खान का बड़ा हाथ है, जिन्होंने उनकी तकनीक और मानसिक मजबूती पर विशेष काम किया। सही कोचिंग, निरंतर मेहनत और खुद पर भरोसे के साथ कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। हजारीबाग के विष्णुगढ़ से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर चमकने वाले रज़ा आज प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी इस सफलता पर झारखंड के खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने खुशी जाहिर की है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस गति से रज़ा अपनी स्ट्रेंथ बढ़ा रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम लहराएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *