केरेडारी कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी अधिकारी को दी गई विदाई

केरेडारी | केरेडारी कोयला खनन परियोजना में कार्यरत एनटीपीसी के अधिकारी विश्वजीत सिंह को उनके स्थानांतरण, कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर परियोजना परिसर में एक सादे व गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सहकर्मियों एवं स्पॉटिंग कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने श्री सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए अनुशासित, ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ कार्यों को याद किया। सहकर्मियों ने कहा कि विश्वजीत कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा, अनुशासन व समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे कर्मचारियों एवं स्पॉटिंग कर्मियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक रवैया रखते थे, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बना रहा। विदाई समारोह में उपस्थित कर्मियों ने उन्हें झारखंड के प्रतीक शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हजारीबाग | वास्तु विहार के फेज-3 का भूमि पूजन समारोह रविवार को 2 बजे आयोजित होगा। यह जानकारी विनेश कुमार ने दी। हजारीबाग : भूमि पूजन आज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *