अध्यक्ष के 9 व पार्षद के 216 प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

रामगढ़ | रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। शनिवार को रामगढ़ समाहरणालय कैंपस में जिला परिषद कार्यालय के भवन में सभी निर्वाची पदाधिकारी ने अध्यक्ष और पार्षदों पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की। इसमें अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए अलग-अलग चिह्न आवंटित किया गया। जबकि वार्ड संख्या 16 से प्रत्याशी मीना देवी के निर्विरोध होने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनीता कुमारी को एअरकंडीस्नर, अर्पणा कुमारी को छड़ी, उमा कुमारी को चुड़ियां, कुसुमलता कुमारी को बैटरी टार्च, पूजा देवी को बेन्च, प्रिया कुमारी को बिस्कुट, रेणु कुमारी को बक्सा, रेणु देवी को ईंटें, सूरपाती देवी को बाल्टी चुनाव प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन के बाद मीटिंग की गई। इसमें, चुनाव पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों से चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही। बताया गया कि तीन अलग-अलग रजिस्टर में चुनाव के खर्च का ब्योरा दर्ज करना है। वहीं, आदर्श आचार संहिता का पालन करना है। चुनाव पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पाएंगे तो कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 10 लाख और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी 2 लाख रुपए खर्च कर पाएंगे। यह खर्च चुनाव को लेकर खोले गए नए बैंक खाता से करना है। चिह्न आवंटित किया गया। वहीं 32 वार्डों के प्रत्याशियों के बीच क्रमवार चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों ने क्षेत्र में प्रचार को तेज कर दिया है। गौरतलब है कि अनुसूचित जन जाति महिला अरक्षित अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी और वार्ड पार्षद पद के लिए 216 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 10 लाख

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *