अवैध संबंध के आरोप में युवक ने तेजधार हथियार से की पड़ोसी की हत्या

खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना के बारिकबाड़ गांव शुक्रवार देर रात अवैध संबंध के आरोप में एक युवक ने अपने पड़ोसी की तेज धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी। व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कार्तिक शास्मल(38 वर्ष) है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अभय हेम्ब्रम है। मालूम हो कि कार्तिक शुक्रवार रात को खा-पीकर अपनी पत्नी के साथ अपने कमरे में सो रहा था। आरोप है कि देर रात पड़ोसी अचानक हथियार लेकर उसके घर में घुस कार्तिक पर लगातार हमला किया, जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *