चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के 22 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न

भास्कर न्यूज | चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी अब साफ तौर पर जमीन पर दिखने लगी है। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को उनके-उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए, जिसके साथ ही चुनावी मुकाबला पूरी तरह दिलचस्प हो गया है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 07 फरवरी 2026 को निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अरविंद कुमार सिन्हा की देखरेख में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। गैर-दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य प्रतीकों का आवंटन किया गया, ताकि मतदाता प्रत्याशियों को आसानी से पहचान सकें। इस बार अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें एयरकंडीशनर से लेकर बांसुरी तक, कई रोचक और अनोखे चुनाव चिन्ह मिले हैं। किसी को कार्पेट, किसी को डोली, तो किसी को का चपाती रोलर जैसे प्रतीक मिले हैं, जो आने वाले दिनों में चुनावी चर्चाओं का केंद्र बनेंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशियों में नई ऊर्जा देखी गई। कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ चिन्ह मिलने की खुशी जाहिर करते नजर आए, वहीं नगर परिषद क्षेत्र में अब प्रचार अभियान के तेज होने की पूरी संभावना है। निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता और निर्वाचन नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र में मतदान 23 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को प्रातः 8 बजे से की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस चुनाव चिन्ह को जनता का भरोसा मिलता है और नगर परिषद की कमान किसके हाथों सौंपी जाती है। अताउर रहमान – एयरकंडीशनर अभिषेक कुमार – छड़ी अमन कुमार – चूड़ियाँ मो० आशिक – बैटरी टॉर्च मो० इरफान आलम – बेंच जमुना प्रसाद – बिस्कुट मो० तनवीर अख्तर – बक्सा मो० तौफीक आलम – ईंटें दिनेश कुमार – बाल्टी पप्पू कुमार यादव – कैमरा मो० बशीर नेजामुद्दीन – कार्पेट विरेंद्र दास – सीसीटीवी कैमरा राजवीर – चपाती रोलर राजेश कुमार – चिमनी राजेश कुमार रौशन – नारियल फार्म लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला – कम्प्यूटर माउस विद्या सागर आर्य – घन शंकर प्रसाद – हीरा संजय कुमार – डोली संजय कुमार जायसवाल – ड्रिल मशीन सुदेश कुमार – बिजली का खंभा हिमांशु कुमार – बांसुरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *