राग विद्या का प्रशिक्षण दिया

लुधियाना| स्वरंगण वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बरसाना स्थित श्री मान मंदिर में विशेष संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पद्माश्री रमेश बाबा के सानिध्य में रहने वाली बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शास्त्रीय संगीत की बुनियादी जानकारी देना और उनमें संगीत के प्रति रुचि विकसित करना था। नगर के युवा गायक कपिल शर्मा ने कार्यशाला के दौरान बालिकाओं को राग विद्या, सुर, ताल और नियमित संगीत अभ्यास की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संगीत साधना में निरंतर अभ्यास और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। बालिकाओं ने भी रागों का अभ्यास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *