लुधियाना में लीफोर्ड फ्री इवनिंग स्कूल का औपचारिक उद्घाटन

लुधियाना| 200 फीट रोड क्षेत्र में लीफोर्ड फ्री इवनिंग स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह स्कूल एनजीओ इनिशिएटर्स ऑफ चेंज और लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड की संयुक्त पहल के तहत शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य आसपास के गांवों के लगभग 150 जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म, किताबें और स्कूल बैग उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में नगर निगम लुधियाना के ज्वाइंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड की सीएफओ सारिका गुप्ता और इनिशिएटर्स ऑफ चेंज के चेयरमैन गौरवदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जसदेव सिंह सेखों ने कहा कि इनिशिएटर्स ऑफ चेंज लंबे समय से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। गौरवदीप सिंह ने इस स्कूल को उद्देश्य और करुणा के सहयोग से संभव हुई उपलब्धि का प्रतीक बताया। यह स्कूल इनिशिएटर्स ऑफ चेंज के ‘यूएसएएआरआई’ प्रोजेक्ट के तहत संचालित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *