संदली सांझ में कॉलेज की पुरानी यादें ताजा हुईं

लुधियाना। खालसा कॉलेज फॉर वुमन, सिविल लाइंस में शनिवार को पूर्व छात्राओं के लिए एलुमनी गेट-टुगेदर ‘संदली सांझ’ का भव्य आयोजन किया गया। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक एलुमनी सदस्यों ने पंजीकरण कर हिस्सा लिया और अपने कॉलेज की पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में पंजाब यूथ सर्विस की सहायक निदेशक रूपिंदर कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज की निदेशक डॉ. मुक्ति गिल, राज्य पुरस्कार विजेता व बाल विकास ट्रस्ट की चेयरमैन डॉ. रचना शर्मा, विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त शिक्षक और अनेक प्रतिष्ठित एलुमनी सदस्य भी समारोह में शामिल हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। पंजाबी गायक गगन कोकरी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का प्रमुख आकर्षण रैफल ड्रॉ रहा, जिसे मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने निकाला। इस अवसर पर वर्ष 1985 से लेकर हाल के वर्षों तक की 17 शानदार एलुमनी सदस्याओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल ने कार्यक्रम के आयोजन में समन्वयक जसबीर कौर के प्रयासों की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *