लुधियाना। आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था विषय पर मॉडल बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों और उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना था। बी.ए. पहले वर्ष की दीया ने भारत के आर्थिक क्षेत्रों पर बनाए गए मॉडल के लिए पहला स्थान प्राप्त किया। खुशी और नीरल ने नीति आयोग पर मॉडल के लिए दूसरा पुरस्कार जीता, जबकि गौरी और कोमल ने पर्यावरण क्षरण विषय पर मॉडल के लिए तीसरा स्थान हासिल किया। लता को लघु उद्योग पर मॉडल के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। एसीएमसी के सचिव डॉ. एस.एम. शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने छात्राओं और विभाग के प्रयासों की सराहना की। विभाग प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति उनकी जागरूकता की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारुल ने किया।


