मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। वे आज yahan 102.71 करोड़ रुपये की 116 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। खोराबार में कल्याण मंडपम के उद्घाटन के साथ ही वे गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की महत्वाकांक्षी खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी परियोजना में निर्माणाधीन मिनी MIG ग्रुप हाउसिंग का निरीक्षण भी करेंगे। CM के दौरे को देखते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। CM योगी दोपहर 2 बजे 76.40 करोड़ रुपये की 56 परियोजनाओं का शिलान्यास और 26.31 करोड़ रुपये की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें खोराबार में 4.25 करोड़ रुपये की लागत से बना कल्याण मंडपम भी शामिल है, जहां एक साथ दो मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इस मंडपम में 300 लोगों की क्षमता वाला मल्टीपरपज हॉल, 8 कमरे, गेस्ट रूम, पार्किंग और कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी सुविधाएं होंगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण मिनी MIG ग्रुप हाउसिंग का निरीक्षण करेंगे CM खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी परियोजना के तहत 91.56 करोड़ रुपये की लागत से 6.63 एकड़ में 14 मंजिला टावर तैयार किया जा रहा है। इसमें 420 मिनी MIG फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 28.58 लाख रुपये प्रति फ्लैट होगी। यहां चाहरदीवारी का काम पूरा हो चुका है। ब्लॉक-1 में स्टिल्ट समेत 12 मंजिल तक निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि ब्लॉक-2 में स्टिल्ट का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री निरीक्षण के दौरान सैंपल फ्लैट भी देखेंगे, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।


