भद्रकाली मंदिर का रंग रोगन का कार्य शुरू

इटखोरी | राजकीय इटखोरी महोत्सव का आगाज होते हीं मां भद्रकाली मंदिर सजने-संवरने लग जाता है। महोत्सव 2026 के मद्देनजर पिछले कई दिनों से मंदिर प्रांगण में भवन प्रमंडल विभाग द्वारा रंग रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां रंग रोगन का कार्य माता रानी के मुख्य मंदिर के मुख्य द्वार से शुरू किया गया है। इसके अलावा शिवालय के बाउंड्री वॉल में भी रंग रोगन कार्य किया जा रहा है। रंग रोगन कार्य के साथ-साथ बाउंड्री वॉल में कई धार्मिक कलाकृतियां कलाकारों द्वारा उकेरी जा रही है। उकेरी जा रही कलाकृतियां मंदिर के खुदाई से प्राप्त प्राचीन कालीन अवशेषों का है। जो काफी अद्वितीय है। जो अवशेष फिलहाल मंदिर के पीछे बनें संग्रहालय में रखा हुआ है। महोत्सव में आए पर्यटकों, सैलानियों और श्रद्धालुओं को इसी दीवार पर उकेरी गई प्राचीन कालीन अवशेषों का दुर्लभ दर्शन हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *