बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है : मेरी मड़की

भास्कर न्यूज | लातेहार जिला समाहरणालय परिसर से शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना किया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग की सहायक निदेशक मेरी मड़की समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। मेरी मड़की ने कहा कि बाल विवाह हमारे समाज के लिए अभिशाप है। बाल विवाह मुक्‍त भारत अभियान के तहत बाल विवाह उन्‍मूलन के लिए हमें सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। जनप्रतिनिध‍ि व समाज के गणमान्‍य लोगों की इसमें अहम भूमिका है। स्वयंसेवी संस्था, वैदिक सोसाइटी, लातेहार की देख रेख में यह रथ सभी प्रखंडों में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करेगा। वैदिक सोसायटी के प्रतिनिधि ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देश के तहत प्रत्येक प्रखंड में मोटरसाइकिल व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी बाल विवाह उन्मूलन के लिए अगले 100 दिनों तक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। मौके पर डीएसडबल्यूओ अलका हेम्ब्रम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी के अलावा बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य, कार्यालय कर्मी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *