22 वरिष्ठ उपप्रधान,14 उपप्रधान,एक चेयरमैन, एक महासचिव, एक खजांची और एक सचिव

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक प्रधान अमनदीप सिंह छीना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 वरिष्ठ उपप्रधान, 14 उपप्रधान के अलावा एक चेयरमैन, एक महासचिव, एक खजांची तथा एक को सचिव लगाया गया है। गौर हो कि 10 जनवरी को हुए चुनाव में वरिंदर कुमार को 32 वोट से हराकर छीना तीसरी बार प्रधान बने थे। चुनाव के बाद शनिवार को पहली बैठक में छीना के करीबी गुरभिंदर सिंह ममणके चेयरमैन तो कुलबीर सिंह रंधावा को महासचिव मनोनीत किया गया। हरपाल सिंह खालसा को सचिव तथा सुबेग सिंह बंडाला को खजांची मनोनीत किया गया। वहीं पंजाब लेबर यूनियन के प्रदेश प्रधान राकेश तुली को चुनाव में छीना प्रति दिखाई गई वफादारी के चलते वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसी तरह, वरिष्ठ उपप्रधानों में गुरमेज सिंह चौगांवा, सुखदेव सिंह, सकत्तर सिंह, साहिब सिंह, कुलबीर सिंह, जरनैल सिंह बाठ, नरिंदर सिंह नामधारी, गुरअवतार सिंह, रणजीत सिंह बिट्टू, सतनाम सिंह धौल, गुरजीत सिंह, प्रेम सिंह सोहल, जीवा सोहल,जगतार सिंह, कंवरप्रीत सिंह, सतबीर सिंह गुमटाला, पुरुषोत्तम सिंह बाठ, वीनू अरोड़ा का नाम शामिल है। 14 उपप्रधानों में सोनू लेखराज, मनोज कुमार मुंशी, संजीव कुमार बिट्टू, रेशम सिंह अवाण, गुरशरन सिंह एजी, बलदेव सिंह चाटीविंड, गुरिंदर सिंह वरपाल , सिमरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह लाडी, जगजीत सिंह जग्गा, गुरदेव सिंह बाठ, विक्की बिशन दास, बलजीत सिंह बंटी, अजयपाल ढिल्लों, सर्बजीत सिंह चविंडा के नाम शामिल हैं। बैठक में प्रधान छीना ने पूर्व जिला प्रधान नरिंदर बहल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि बहल एसोसिएशन संबंधी भ्रष्टाचार के मामलों में भी संलिप्त रहे हैं। छीना ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि एसोसिएशन में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता के लिए कोई भी जगह नहीं है। किसी ने अनुशासन तोड़ा तो कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *