अमृतसर| बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन ने राज्य-स्तरीय यूथ रेड क्रॉस प्रतियोगिताओं में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। मानवीय, शैक्षणिक और रचनात्मक श्रेणियों में कॉलेज की छात्राओं ने असाधारण प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। कॉलेज की टीम ने फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा), क्विज और पोस्टर मेकिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य भर के विभिन्न संस्थानों के बीच मिली यह जीत कॉलेज की छात्राओं की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ट्रॉफी कॉलेज द्वारा दी जाने वाली समग्र और मूल्य-आधारित शिक्षा का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ. अनीता नरेंद्र (डीन, कम्युनिटी डेवलपमेंट), डॉ. बेनू कपूर (कोऑर्डिनेटर रेड क्रॉस) और सुश्री अक्षिका भी उपस्थित रहीं और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


