सीधी जिले में बुधवार शाम चुरहट स्थित सोन नदी पुलिया पर मवेशी होने से एक स्कूटी बेकाबू हो गई। इससे पीछे बैठा व्यक्ति जमीन पर गिर गया। सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे सज्जन सिंह (50) की मौत हो गई। बताया गया कि सज्जन सिंह अपने भतीजे केशव सिंह के साथ स्कूटी शादी कार्ड बांटने जा रहे रहे थे। हादसे में उनका भतीजा केशव सिंह भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 14 फरवरी को परिवार में शादी मृतक के परिवार में 14 फरवरी को शादी समारोह होना था और सज्जन सिंह इसी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे थे। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चुरहट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चरी में रखा गया है। थाना प्रभारी अतर सिंह के अनुसार, पुलिस घटना की जांच कर रही है।


