वकील बनना आसान, अच्छा वकील बनकर काम करना मुश्किल : भूपेंद्र

भास्कर न्यूज | अलवर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की जड़ है। अधिवक्ता की भूमिका न्याय दिलाने में निर्णायक होती है। वे शनिवार को कोर्ट परिसर स्थित महल चौक में हुए जिला अभिभाषक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वकील का ईमानदार और निष्पक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। वकील बनना आसान है, लेकिन एक अच्छा वकील बनकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना सबसे कठिन कार्य होता है। वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था का मजबूत आधार हैं। अधिवक्ताओं के चेंबर की समस्या लंबे समय से लंबित थी, जो अब समाधान के अंतिम चरण में है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय ही न्याय व्यवस्था की आत्मा है। कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान ने अतिथियों का सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री यादव ने जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान, महासचिव रामकिशन गुर्जर, संयुक्त सचिव जयश्री चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, पुस्तकालय सचिव सीमा मुखीजा सहित कार्यकारिणी सदस्यों अजय कौशिक, विशाल ढिल्लो, किरण सैनी, लक्ष्य मीमरोट, पूनम यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीपी सिंह चौहान, एसपी सुधीर चौधरी, राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता दीपक चौहान, बिजेंद्र सिंह जादौन, सुनील बटवाड़ा, मुनीराम चौहान, देवेंद्र राजावत, राजकुमार जागा, सुमनदीप तिवारी, मुकेश जोशी, उम्मेद सिंह यादव, विनोद यादव, रीनम सिंह चौहान, कबूल सिंह, डॉ. विजयपाल यादव, योगेश भेड़ी, अमित नरूका, नवनीत तिवाड़ी, अशोक यादव, टैक्स बार एसोसिएशन सचिव हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बार उपाध्यक्ष सुधीर यादव के लिए सीट नहीं लगाई गई, जिससे वे नाराज हो गए। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए बीच में ही कार्यक्रम छोड़ दिया। सुधीर यादव का कहना था कि जहां मान-सम्मान को ठेस पहुंचे, ऐसे कार्यक्रम का बहिष्कार करना ही उचित होता है। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से शपथ ग्रहण समारोह में बार उपाध्यक्ष के लिए मंच पर सीट लगाई जाती रही है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं किया गया। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं के बीच दिनभर चर्चा होती रही। अलवर. शपथ दिलाते मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *