महाकुंभ- माघ पूर्णिमा पर 2 करोड़ ने स्नान किया:सुनील शेट्टी बोले- मैंने गंगा नहा लिया; 10 लाख कल्पवासी विदा, 15 फरवरी तक स्कूल बंद

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान जारी है। संगम से 15 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। शाम 6 बजे तक 2 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। एक्टर सुनील शेट्टी ने भी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, आज वाकई मैंने गंगा नहा लिया। भीड़ को देखते हुए 13 से 15 फरवरी तक प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन, पढ़ाई ऑनलाइन होगी। इससे पहले श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूल बरसाए गए। काटजू रोड पर मस्जिद के बाहर जुटे नमाजियों ने भी श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। महाकुंभ मेले से भीड़ जल्दी बाहर निकल जाए, इसलिए लेटे हनुमान मंदिर, अक्षयवट और डिजिटल महाकुंभ सेंटर को बंद रखा गया। आज महाकुंभ में कल्पवास भी खत्म हो गया। संगम स्नान के बाद करीब 10 लाख कल्पवासी यहां से विदा होने लगे। 3 तस्वीरें देखिए- संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। वहां लोगों को रुकने नहीं दिया जा रहा, ताकि भीड़ न बढ़ पाए। भीड़ कंट्रोल करने के लिए पहली बार मेले में 15 जिलों के डीएम, 20 IAS और 85 PCS अफसर तैनात किए गए हैं। प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम के बाद ट्रैफिक प्लान बदला हुआ है। शहर में वाहनों की एंट्री बंद है। श्रद्धालुओं को संगम पहुंचने के लिए 8 से 10 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। पार्किंग से शटल बसें चल रही हैं, लेकिन ये बेहद सीमित हैं। 13 जनवरी से अब तक 48.25 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अब 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आखिरी स्नान पर्व होगा। माघ पूर्णिमा के स्नान से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *