वाराणसी में संत रविदास धाम बना मिनी पंजाब:भक्तों ने पहनाई कैनेडियन डॉलर की माला; चंद्रशेखर बोले- सनातन नहीं युवाओं के लिए बोर्ड बने

वाराणसी में शिरोमणि संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। उनका गांव बेगमपुरा इस समय मिनी पंजाब बना हुआ है। 2km के एरिया में 5 लाख रैदासी ठहरे हुए हैं। बुधवार को संत रविदास की प्रतिमा पर भक्तों ने कनाडाई नोटों की माला पहनाई। नगीना सांसद चंद्रशेखर और पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी भी संत रविदास के दरबार में पहुंचे हैं। 150 फीट की पताका और सोने का हरि चिह्न लगाया गया। आज शाम तक 25 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान लगाया गया है। लोग रविदास मंदिर पहुंच रहे हैं और कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। जयंत उत्सव की 3 तस्वीरें देखिए… चंद्रशेखर ने कहा- मेरे विरोध के बाद छुट्‌टी की
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा- पार्लियामेंट में मेरे विरोध करने के बाद कल रात में रविदास जयंती पर सरकार ने छुट्‌टी घोषित की। मैंने सीएम और पीएम को पत्र भी लिखा था कि संत रविदास जयंती पर अवकाश होना चाहिए। जहां शोभायात्रा-नगर कीर्तन निकलता हो, वहां परमिशन मिलनी चाहिए। यूपी के सीएम योगी जान-बूझकर संत रविदास के अनुयायियों का अपमान कर रहे हैं, हम लोग इसे कभी भूलेंगे नहीं। काशी में संत रविदास जयंती पर चल रहे आयोजनों की LIVE अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *