रांची-टाटा रोड पर सुबह 11 बजे हुई घटना:तमाड़ के एसबीआई सीएसपी में ग्राहक बनकर आए 3 लुटेरों ने 5 लाख रुपए लूटे, नहीं मिला सुराग

रांची-टाटा एनएच 33 पर तमाड़ के रंगामाटी में बुधवार को तीन अपराधियों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से 4 लाख रुपए लूट लिए। घटना सुबह 11 बजे हुई। सीएसपी के संचालक शिवचरण पातर ने बताया कि सुबह वे कंप्यूटर ऑपरेटर जगदीश महतो के साथ सीएसपी केंद्र में बैठे थे। एक बिना नंबर वाली बाइक से तीन लोग ग्राहक के रूप में सेंटर में आए। आधार नंबर से पैसा कैसे निकलेगा, इसकी जानकारी ली। पूछताछ करने के दौरान सेंटर का शटर बंद कर दिया। इसके बाद पिस्तौल निकालकर काउंटर में रखे 5 लाख रुपए लूट लिए। शिवचरण ने बताया कि अपराधियों के भागने के बाद वह तुरंत तमाड़ थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी, हालांकि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती तीनों अपराधी फरार हो चुके थे। वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस का दावा-जल्द पकड़ेंगे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है। रांची-टाटा रोड से गुजरने वाली सभी सड़कों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *