ठेकेदारों को निगम का साथ, पार्किंग शुल्क बढ़ा:बाइक-स्कूटी के लिए देने होंगे 10 रुपए और कार के लिए 30 रुपए

शहर में सड़कों के किनारे बनाए गए पार्किंग स्थलों पर वाहन लगाना महंगा हो जाएगा। पार्किंग ठेकेदारों की मांग को निगम के अधिकारियों का साथ मिल गया है। ऐसे में अब सड़कों पर वाहन की पार्किंग करने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। दो पहिया वाहनों के लिए पांच की जगह दस रुपए देने होंगे। वहीं चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपए की जगह 30 रुपए देने होंगे। नगर निगम की समन्वय समिति ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। पार्किंग का ठेका लेने वाले ठेकेदारों से एग्रीमेंट होने के बाद बढ़ी हुई कीमत पर पार्किंग शुल्क की वसूली होगी। हालांकि, पूर्व की तरह दस मिनट तक वाहन लगाने पर पार्किंग शुल्क से छूट दी गई है। मालूम हो कि पार्किंग शुल्क पर भारी विवाद होने के बाद पांच साल पहले निगम बोर्ड ने पार्किंग शुल्क कम कर दिया था। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली थी। एक बार फिर शुल्क बढ़ने से वाहन चालकों की जेब पर भार पड़ेगा। जाम से मु​क्ति के लिए बकरी बाजार में बनेगी पार्किंग अपर बाजार को जाम मुक्त करने के लिए नगर निगम जल्द ही बकरी बाजार में पार्किंग का निर्माण कराएगा। निगम के प्रशासक संदीप सिंह ने बकरी बाजार की जमीन पर पार्किंग बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पूर्व के डिजायन के आधार पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा है, ताकि अपर बाजार में सड़कों पर वाहन न दिखे। पार्किंग बनने के बाद अपर बाजार को जाम मुक्त करने के लिए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *