राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, होटलों में शुरू हुई जांच

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आ रही हैं। वह बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में 15 फरवरी को शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके लिए रांची पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में होगी। उनकी सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 10 आइपीएस अधिकारी की भी तैनाती की गई है। 14 व 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी। इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड साइड में बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। वहीं बुधवार रात से ही होटल में जांच शुरू कर दी गई है। रात में प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग भी बढ़ा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *