भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा
गुरु गोविंद कॉलेज के सामने खेल मैदान में शनिवार से शुरू हुए राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में शहरवासियों ने खरीदारी का लुत्फ लिया। मेले में इस बार देश के विभिन्न हिस्सों के ख्याति प्राप्त हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने को मिल जाएंगे। जोधाणा पब्लिसिटी की ओर से आयोजित इस ट्रेड फेयर में झूलों की विशाल रेंज सहित मनोरंजन, शॉपिंग जोन और फूड जोन मौजूद है। जहां फर्नीचर से लेकर किचन वेयर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, परफ्यूम, क्रोकरी, फैशन, फिटनेस, कंप्यूटर, शूज, कालीन, पर्दे, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें, कारपेट सहित साज सज्जा का पूरा सामान एक ही जगह पर मिल जाएगा। साथ में आकर्षक झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी स्टॉल्स मौजूद हैं।


