हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोचों के साथ चलाई जाएगी

भास्कर न्यूज | जामताड़ा हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है। यात्री इसकी तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से संतुष्ट हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने 13 फरवरी 2025 से इस ट्रेन में 8 की जगह 16 कोच लगाने का फैसला लिया गया है। रेलवे इस हाई-स्पीड ट्रेन की समय सारिणी पर कड़ी नजर रख रही है, ताकि यह समय पर गंतव्य तक पहुंच सके। इस ट्रेन का उद्घाटन 24 सितंबर 2023 को हुआ था। व्यावसायिक परिचालन 26 सितंबर 2023 से शुरू हुआ। यह ट्रेन पटना और हावड़ा के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी सुविधा बनी। 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में 25 नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे यात्रियों का सफर और आरामदायक हुआ है। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने 13 फरवरी 2025 से इस ट्रेन में 8 की जगह 16 कोच लगाने का फैसला लिया गया है। इससे अधिक यात्रियों को जगह मिलेगी और यात्रा सुविधा बेहतर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *