भास्कर न्यूज | जामताड़ा तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। िजससे वह घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों की पहचान 18 वर्षीय हवा टुडू वर्धमान, बंगाल और 25 वर्षीय देवाशीष टुडू जोरबारी, बंगाल के रूप में हुई है। वह फतेहपुर-जामताड़ा होते हुए वर्धमान जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।


