जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के चार अपराधियों को किया​ गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जामताड़ा नारायणपुर पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो साइबर अपराधी फरार होने में सफल रहे हैं। बुधवार को साइबर थाना में डीएसपी चंद्र शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार िकया है। बताया िक पकड़ेगए आरोपियों ने साइबर ठगी की एक नई तकनीक अपनाई है, जिसमें वे फेसबुक पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से संबंधित एड डालते थे। इसके बाद तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें एक एपीके फाइल या अन्य लिंक भेजते थे। यह लिंक क्लिक करते ही उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत और वित्तीय विवरणों की चोरी कर ली जाती थी। िफर उसे ठगी का शिकार बनाया जाता था। साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। इन अपराधियों को फर्जी मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ पकड़ा गया है। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 11/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा। बताया जा रहा है िक जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। िजसके बाद छापामारी का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र कुमार वर्मा ने की, जिसमें पुलिस निरीक्षक चन्द्रमणि भारती, सहायक अवर निरीक्षक स्टेनली हेम्ब्रम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। यह कार्रवाई ग्राम रायडीह, हरिण तालाब के पास साइबर अपराधियों के खिलाफ की गई। गिरफ्तार साइबर अपराधी काशेद अंसारी 27 वर्ष,‌ग्राम कुरूवा, थाना करमाटांड़, सिद्दिक अंसारी 23 वर्ष ग्राम पत्तरोडीह, आशिक अंसारी 36 वर्ष ग्राम बोंकुडीह, थाना नारायणपुर, सदाव अंसारी 25 वर्ष ग्राम कुरूवा, थाना करमाटांड़सभी आरोपी जामताड़ा जिले के निवासी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *