आपसी विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक, कहा- शांति व भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

भास्कर न्यूज | जामताड़ा डीजे बजाने को लेकर सुपायडीह पंचायत के तैतूलियाभीठा गांव में हुए दो गुटों में आपसी विवाद को सुलझाने के लिए बैठक की गई। प्रमुख प्रतिनिधि आनंद टुडू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक का मकसद गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था। बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुनील हांसदा समेत कई ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने अपने विचार रखे और समाधान के लिए एक-दूसरे की बातों को गंभीरता से सुना। प्रमुख प्रतिनिधि आनंद टुडू ने कहा कि विवाद समय रहते सुलझाना जरूरी है। इससे गांव की शांति और एकता बनी रहती है। उन्होंने सभी पक्षों से आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में संवाद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुटता और सहयोग से ही किसी भी विवाद का हल निकल सकता है। बैठक में लंबी चर्चा के बाद सभी ने आपसी समझदारी से विवाद सुलझाने का संकल्प लिया। तय हुआ कि भविष्य में किसी भी विवाद को बढ़ने से पहले उचित माध्यमों से सुलझाया जाएगा। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुनील हांसदा ने कहा कि गांव में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या को आपसी संवाद से हल करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *