चित्तरंजन | सालानपुर की संहिता बोस, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य कर रही हैं, को इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल द्वारा बंग गौरव आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 9 फरवरी को आसनसोल के होटल ज्योति इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार िदया गया है। इस अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संहिता बोस का समाजसेवा के प्रति समर्पण वर्षों से जारी रहा है। वे जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और सामाजिक आंदोलनों में भाग लेने के लिए जानी जाती हैं। उनके इस योगदान के लिए पहले भी राष्ट्रीय समाचार पत्रों में उनके कार्यों की सराहना की जा चुकी है।


