डोरंडा थाना में पदस्थापित एक सिपाही की बुधवार की सुबह मौत हो गई। मृत सिपाही का नाम गजेंद्र कुमार यादव है। वह मूल रूप से गोड्डा का रहने वाला था। मौत के बाद पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सिपाही की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि बताया जा रहा है कि गजेंद्र कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


