जामताड़ा | घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में आए 24 वर्षीय सुलेमान सोरेन ने फसल में डाले जाने वाले कीटनाशक खा कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास िकया। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार, सुलेमान पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण परेशान था। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है और उपचार जारी है।


