लुधियाना| नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद जल्द जनरल हाउस की मीटिंग और डेवलपमेंट के काम को गति मिलने की उम्मीद थी लेकिन जोन ए में नेताओं के कार्यालय सजाने का काम शुरू हो गया है। जी हां, इन दिनों जोन ए में सरकारी धन से सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर के कार्यालय को तैयार किया जा रहा है। नगर निगम मेयर के लिए जोन ए और डी में कार्यालय बना हैं जबकि जोन ए में इन दिनों सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर के कक्ष के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पहली मंजिल में कक्ष में दीवारों पर आकर्षक शीट लगाई जा रही है जबकि कमरे में एयरकंडीशन और फ्रिज आदि की सुविधा भी की गई है। रिटायरिंग रूम में नया एसी लगाने की तैयारी है। फर्नीचर भी जल्द कार्यालय में लगेगा। इसके बाद मेयर और काउंसलर के लिए कक्ष में भी काम होंगे जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि उक्त कमरों का रंगरोगन किया जा रहा है। हर पांच साल के बाद कमरे तैयार किए जाते हैं।


