लुधियाना| ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दे साइबर ठगों ने साइकिल कारोबारी से 25 लाख ठग लिए। ठग इंटरनेट मीडिया ग्रुप पर पीड़ित को अधिक रकम लगाने के लिए उकसाते रहे। कारोबारी पुनीत सूद वासी दुगरी ने बताया कि मई, 2024 में इंस्टाग्राम पर स्टॉक ट्रेडिंग का वीडियो देखा था। वहां पर उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप का लिंक मिला। इसके बाद वह सीआईएनवी कन्वीनियंस ग्रुप 27 वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप के एडमिन ने डीमैट अकाउंट के जरिए स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी। उनकी बातों में आकर 25.62 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल सके। थाना साइबर सेल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑर्डर को कैश ऑन डिलीवरी बताते इसमें ठग लोगों की डिटेल चुराकर किसी ऑनलाइन कंपनी का डिलीवरी बॉय बनकर कॉल करते हैं। वह ऑर्डर को कैश ऑन डिलीवरी वाला बताता है। क्योंकि उक्त शख्स ने ऑर्डर नहीं किया होता। ऐसे में वह इसे लेने से मना करता है। इस पर ठग कहते हैं कि ऑर्डर कैंसिल करना होगा। इस प्रोसेस के दौरान एक ओटीपी आने की बात कही जाती है। ओटीपी बताते ही पैसे निकल जाते हैं। {कस्टमर केयर से क्रॉसचेक करें-अगर आपने कोई बुकिंग नहीं की है और कोई इस तरह कॉल कर सामान बुक करने की बात कहे तो साफ मना कर दें। बार-बार कॉल करके सामान लेने को कहा जाए, तो उससे ऑर्डर आईडी मांगें और उक्त कंपनी कस्टमर केयर से क्रॉसचेक करें। -सतवीर सिंह, साइबर एक्सपर्ट


