गुरु घासीदास सेवा समिति का चुनाव 16 को

भिलाई | गुरु घासीदास सेवा समिति, सतनाम भवन सेक्टर-6 के पदाधिकारियों का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। इस वजह से आमसभा व चुनाव का आयोजन 16 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से भवन में किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सदस्यता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। समाज के सदस्य 13 फरवरी तक सतनाम भवन कार्यालय के प्रथम तल पर इसका अवलोकन कर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के बाद पुन: मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष आरडी देशलहरा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *