उतई मार्केट और आवासीय क्षेत्र में 8 भारी वाहनों पर कार्रवाई

सिटी रिपोर्टर | भिलाई यातायात पुलिस ने उतई, मार्केट और आवासीय क्षेत्र में दिन के समय प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस 8 भारी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उन्हें शहर के बीच के मार्गों से रात्रि के 11 बजे के बाद ही प्रवेश करने की समझाइश भी दी। ट्रैफिक डीएसपी सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा ऐसे भारी वाहन जो प्रतिबंधित क्षेत्र एवं मार्केट/ आवासीय क्षेत्र में प्रवेश करते पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में भारत माला परियोजना के अंतर्गत चलने वाले भारी वाहनों के चालकों को उतई के मार्केट और आवासीय क्षेत्र में दिन के समय प्रवेश न करने के लिए समझाइश दी गई थी, क्योंकि उतई का यह मार्ग अधिक भीड़ होने और सकरी होने के साथ ही आवासीय क्षेत्र होने के कारण हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए इन मार्गों से दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *