क्षत्रिय वीरांगना महासभा की महिलाओं ने माघी पूर्णिमा पर आश्रम में बांटे कपड़े

भिलाई | अखिल भारतीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा द्वारा माघी पूर्णिमा पर गरीब निराश्रित बुजुर्ग, महिला और बच्चों के कपड़े का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रियदर्शनी नगर स्थित आश्रय स्थल पर किया गया। वीरांगना की महिलाओं ने हर बुजुर्ग से बात कर उनकी समस्या सुनी। कुछ घर से निष्कासित बहनें थीं, कुछ बीमारी से पीड़ित। कुछ ऐसी महिलाएं भी थीं, जो छोटा-मोटा काम करके जीवन यापन कर रहीं हैं। आश्रम में पुरुष भी थे, उनसे भी हाल-चाल जाना। एक मानसिक दिव्यांग बच्ची कपड़े पाकर काफी खुश हुई। आश्रय स्थल की रेखा बघेल ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वीरांगना महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह, जिलाध्यक्ष ललिता सिंह, पुष्पा सिंह, संध्या सिंह, दुर्गश राठौर आदि उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *