अहमदाबाद में फल-फूलों से सजाई मावजी महाराज की समाधि और महाआरती की

बांसवाड़ा| अहमदाबाद के सरखेज क्षेत्र में सोमनाथ मंिदर के पास मावजी मंदिर में शनिवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर फल फूल महोत्सव मनाया। यहां मावजी महाराज की स्मृति में लगभग तीन शताब्दी से मावजी महाराज की समाधि को फूलों से सजाते हैं और फलों का ही भोग व प्रसाद चढ़ाते हैं। शनिवार को भक्तों व माव अनुयायियों ने मावजी की निर्वाण स्थली पहुंचकर समाधि के समक्ष शीश नवाया। निष्कलंक भगवान के श्रीविग्रह व अखंड ज्योत के दर्शन कर जीवन में खुशहाली व आरोग्य की कामना की। माव स्मृति महोत्सव में मावजी मंदिर के मुख्य प्रबन्धक पं. पावन के आचार्यत्व में विप्रवरों ने विनायक स्तवन से विभिन्न अनुष्ठानों का श्रीगणेश किया। समाधि स्थल का प्रक्षालन व अभिषेक किया। इत्र, चंदन, कुंकुम, अक्षत आदि से पूजन-अर्चन, धूप हवन किया। समाधिस्थल को विभिन्न प्रजातियों के सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। श्रीफल अर्पित किए और पांच आरतियां हुई। मन्दिर परिसरों में रंगोली सजाई। मन्दिर में प्रतिष्ठित निष्कलंक भगवान के श्रीविग्रह का षोड़शोपचार से पूजन-अर्चन और अभिषेक के बाद मनोहारी शृंगार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *