अंतर्राज्यीय डंपर चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार बांसवाड़ा में दो सहित छह वारदातें करना कबूला

बांसवाड़ा| जिले में डंपर चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय डंपर चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जिसने राजस्थान और गुजरात में डंपर चोरी की कई वारदातें कबूल की हैं। इनमें शहर के बोरवट, तलवाड़ा, बिछीवाड़ा, गुजरात के ईडर, भीलवाड़ा बनेड़ा और उदयपुर-गोगुंदा हाईवे से डंपर चोरी की वारदातें शामिल है। सदर थाना अधिकारी रूपसिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2025 की शाम बोरवट पेट्रोल पंप के पास खड़ा टाटा कंपनी का डंपर अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए थे। पीछा करने पर आरोपी डंपर छोड़कर फरार हो गया था। इसके अलावा 15 दिसंबर 2025 को तलवाड़ा पेट्रोल पंप से भी एक डंपर चोरी हुआ था। डंपर चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिरों से सूचना मिली कि डंपर चोर भीलवाड़ा-शाहपुरा की ओर जा रहे हैं। इस पर भीलवाड़ा डीएसटी टीम की मदद से तलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास से आरोपी अरसद पुत्र छुट्टन खान (32), निवासी रायपुर, थाना जैरोली, जिला खेरथल को डिटेन किया गया। सदर थाना लाकर मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी ने डंपर चोरी की वारदातें स्वीकार कर लीं। आरोपी ने बोरवट, तलवाड़ा, बिछीवाड़ा, गुजरात के ईडर, भीलवाड़ा बनेड़ा और उदयपुर-गोगुंदा हाईवे से डंपर चोरी करना कबूला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 10 दिन का पीसी रिमांड पर लिया है। पुलिस को गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और डंपरों की चोरी के अन्य खुलासे की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *