भास्कर न्यूज | बीजापुर जिले के गंगालूर, पामेड़, आवापल्ली, भैरमगढ़, भोपालपटनम सहित 697 गांवों से मिले वन अधिकार अधिनियम के 7453 आवेदनों पर प्रशासन व वन विभाग ने संयुक्त रूप से स्थल सत्यापन शुरू कर दिया है। लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे कावड़गांव, पीडिया, मुरदोंडी, इटेनार, डोडी तुमनार, गमपुर, डोंगरी पालनार, गूगली, करका, कुएन, एडसमेटा, कोरचुकी, तोंडका, मेटागुड़ा, एर्रापल्ली, पेदाचंदा, रासपल्ली, बोटेलंका, पिनाचंदा, बेदरे, सेन्ड्रा, पिल्लूर, चिंगेर, बेलनार, बांगोली, मर्रामेटा, बैल, बड़ेपल्ली, बुड़गा, पोनडवाया सहित अन्य गांवों में ये पहल आदिवासी परिवारों के लिए राहतभरा कदम साबित हो रहा है। सालों बाद आदिवासियों को उनके अधिकार की जमीन मिलने का रास्ता खुल गया है। पात्र आदिवासी परिवारों को पट्टा देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।


