शी-बॉक्स पोर्टल पर जागरूकता मुहिम

भास्कर न्यूज | बीजापुर कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने जिले में शी-बॉक्स पोर्टल को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के समन्वय से जिला चिकित्सालय, शासकीय कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में महिला कर्मचारियों को पोर्टल की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शी-बॉक्स केंद्र सरकार की पहल है, जिसके माध्यम से महिलाएं यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतें ऑनलाइन, गोपनीय और सुरक्षित तरीके से दर्ज कर सकती हैं। अभियान चरणबद्ध रूप से पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *