एक्सपायरी डेट देखकर ही खरीदें सामान, बिल भी लें

भास्कर न्यूज | धमतरी सोरम में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपभोक्ता आयोग धमतरी अध्यक्ष गोपाल रंजन पाणिग्राही एवं सदस्य रूपा शर्मा, अरविन्द सिंह परिहार ने ग्रामीणों को जागरूक किया। अध्यक्ष पाणिग्राही ने ग्रामीणों को उपभोक्ता कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए उपभोक्ता अधिकारों से अवगत कराया तथा ई-जागृति पोर्टल व ई-हियरिंग के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि कोई भी सामान खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट तथा मूल्य का अवलोकन अवश्य करें। सामान का पक्का बिल अवश्य लें। ग्रामीणों ने इस मौके पर फसल बीमा, अन्य कृषि उपकरण एवं खाद बीज के संबंध में जानकारी ली गई। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य अरविन्द सिंह परिहार ने ई-जागृति पोर्टल व ई-हियरिंग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य रामेश्वर प्रसाद साहू, सरपंच श्याम सुंदर सिन्हा, उपसरपंच नरेन्द्र कुमार साहू, सचिव अभिषेक तिवारी, पंच गोवर्धन निषाद, हेमलता साहू, कौशिल्या साहू, अनिल यादव, ईश्वरी मारकडे, हेमलाल, रामरानी यादव, सुखवंतीन ध्रुव, पुरुषोत्तम साहू, गोदावरी निषाद व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *