बीजापुर| जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने नई पहल की है। समीक्षा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष सभी स्कूलों में शत-प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत हाई स्कूल के टॉप 50 और हायर सेकेंडरी के टॉप 50 विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा, जहां उन्हें पढ़ाई संबंधी मार्गदर्शन मिलेगा। शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन पर एक्सपोजर विजिट का अवसर दिया जाएगा। डीएमएफ फंड से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था कर गुणवत्ता सुधार के प्रयास किए गए हैं।


