भास्कर न्यूज | बालोद शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। जिला संरक्षक संतोष पारख, अध्यक्ष सुनील सोनी, उपाध्यक्ष भेष कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष संगीता बाला शर्मा, सचिव अनिल योगी, सहसचिव सुनील नंदी, कोषाध्यक्ष कैलाश सिन्हा, सांस्कृतिक एवं कीड़ा सचिव खगेश्वर नंद, ग्रंथपाल मो. रियाजुद्दीन कुरैशी, नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डेविड साहू, जितेन्द्र साहू, ललेश्वर चकघर, अनिश वाघमारे, आशुतोष आनंद सोनी और महिला सदस्य नर्मदा निषाद ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में 35 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित अधिवक्ताओं में देवेन्द्र कुमार साहू, बालमुकुंद अग्रवाल, मो. रियाजुद्दीन कुरैशी, यशवंत जैन, अरविंदर कौर संघु और पवन कुमार गोयल शामिल थे। इन अधिवक्ताओं ने अपने लंबे सेवा काल में न्याय व्यवस्था, अधिवक्ता सम्मान और विधि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छग राज्य विधि परिषद सदस्य बिलासपुर बादशाह प्रसाद सिंग थे। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामलाल नवरत्न ने की।


