2.29 लाख रुपए की ठगी, आरोपी फरार

बालोद| जीवनसाथी एप के माध्यम से शिक्षिका से 2.29 लाख ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर लिया है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली गई है। हालांकि आरोपी वर्तमान में किस राज्य के किस स्थान में है। यह जानकारी गोपनीय रखी गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने जिले से टीम रवाना होगी। इस मामले में शिक्षिका की रिपोर्ट पर गुंडरदेही थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गुंडरदेही पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने जानकारी दी है कि जीवन साथी एप्लीकेशन के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम सिद्धार्थ आडवानी बताकर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। पिता का स्वास्थ्य खराब हो गया है, हार्ट अटैक आया है। इलाज कराने पैसे की जरूरत है कहकर कई किस्तों में एप के माध्यम से कुल 2 लाख 29 हजार 450 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *