बेडशीट, साड़ी, पिलो कवर बनाना सीखा

भास्कर न्यूज | कलंगपुर ग्राम पंचायत चिरपोटी में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के तत्वाधान में महिलाओं को तीन माह का गोदना हस्तशिल्प प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच पूजा चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक सीएस केहरी, जन कल्याण समिति के सचिव घनाराम साहू, उपसरपंच सुरेश निषाद एवं पूर्व सरपंच महेश्वरी चंद्राकर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि थानसिंह मंडावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोदना आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षार्थियों को प्रतिदिन 50 रुपए मानदेय दिया गया तथा समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सरपंच पूजा चंद्राकर ने कहा कि यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। यह प्रशिक्षण जन कल्याण समिति के सचिव घनाराम साहू के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इस अवसर पर बोर्ड कर्मचारी शरद साहू, नितेश तराने, मनोज मंडावी सहित प्रशिक्षणार्थी दीप्ति साहू, राखी साहू, हर्षा साहू, रेणुका साहू, लीता साहू, मनीषा देवदास, इंदु निषाद, अर्चना जोशी, गोमती साहू, भावना साहू, उर्वशी कोसरे, तृप्ति चौहान, सावित्री साहू, मधु साहू, दुलेश्वरी साहू मौजूद रहीं। शबरी ब्रांड के नाम से एम्पोरियम बनाए प्रशिक्षण अधिकारी ऋषि अगरिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बेडशीट, साड़ी, पिलो कवर, स्कार्फ तथा घर की दीवारों पर कढ़ाई एवं गोदना कला का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं बोर्ड के प्रबंधक सीएस केहरी ने जानकारी दी कि शिल्पकारों को विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड द्वारा भारत एवं छत्तीसगढ़ राज्य में शबरी ब्रांड के नाम से एम्पोरियम स्थापित किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *